सीरिया में सशस्त्र विद्रोहियों ने इस देश के १६ सुरक्षाबलों की हत्या कर दी। सूत्रों ने सीरिया में मानवाधिकार पर्यवक्षेकों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि रविवार की सुबह को हलब प्रांत में सशस्त्र विद्रोहियों ने इस देश के १६ सुरक्षाबलों की हत्या कर दी। सीरिया में मानवाधिकार पर्यवेक्षकों ने एक विज्ञप्ति जारी करके स्पष्ट किया है कि विद्रोहियों ने इन सुरक्षाबलों की हत्या दारे इज़्ज़त, अलअतारब और कफर हलब क्षेत्रों में की। ज्ञात रहे कि विद्रोही और आतंकवादी गुटों ने विदेशियों के समर्थन से महीनों से सीरिया के कुछ नगरों में अशांति फैला रखी है और उनका प्रयास यह है कि वे सीरिया के आम नागरिकों एवं सुरक्षाबलों की हत्या करके सीरिया में विदेशी सैन्य हस्तक्षेप का मार्ग प्रशस्त करें। ........166
23 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 324473
सीरिया में सशस्त्र विद्रोहियों ने इस देश के १६ सुरक्षाबलों की हत्या कर दी......